अपने गृह ग्राम बेलौदी में गोवर्धन पूजा में हिस्सा लिया मुख्यमंत्री ने

पाटन।गृह ग्राम बैलोदी जाने से पहले ग्राम पंचायत सोरम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राधा कृष्ण मंदिर के दर्शन किये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गृह ग्राम बेलौदी के कला मंच में ग्राम वासियों से रूबरू हुए। उनकी उपस्थिति में ग्राम वासियों ने हर्षोल्लास के साथ गोधूली बेला में गोवर्धन भगवान की पूजा की, गाय को मंदिर के चारों ओर परिक्रमा कराई और परिक्रमा के दौरान ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्र का टीका किया और आपस में भी टीका कर करके आपसी भाईचारे का संदेश दिया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों से हाथ भी मिलाया और नमस्कार भी किया । बेलौदी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप जोहार भी किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री बच्चों से भी मिले और उनके प्रति अपना विशेष स्नेह प्रकट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गलियों से होकर अपने निवास वैदेही सदन की ओर प्रस्थान किया और मार्ग में पड़ने वाले घरों में भी लोगों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *