प्र्मचारीसंगठन परसवानी द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर दिवाली मिलन ,अभिनंदन एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। रंगारंग लोकनृत्य एवं बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के संदेश देते हुए नन्हे बच्चों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीका राम कंवर (सेवानिवृत्त डी.एस. पी.गरियाबंद) जिनका मातृभूमि कर्मचारी संगठन के द्वारा सेवानिवृत्त होने पर अभिनंदन पत्र और भारत का संविधान पुस्तक भेट कर विदाई दी गई। मुख्य अतिथि के करकमलों से शासकीय सेवा में चयनित नए कर्मचारियों का गुलाल बंदन एवं बधाई पत्र प्रदान कर संगठन में शामिल होने पर स्वागत किया गया। सम्मान की इसी कड़ी में ग्राम परसवानी के प्रतिभाशाली बच्चे जो कक्षा दसवी,बारहवी, स्नातक और स्नातकोत्तर तक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाकर गांव को गौरवान्वित करने वाले बच्चों का चांदी के मेडल और प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मान देकर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। साथ ही गांव मे स्वच्छता को उद्देश्य बनाकर निःस्वार्थ सेवा देने वाले भारत माता सेवा समिति का और प्रथम कन्या को जन्म देने वाले माता पिता को श्री फल और शाल देकर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के अंत में मंचीय उद्भोधन में विशिष्ट अतिथि सरपंच झनेश्चर साहू ने संगठन के इस सामाजिक कार्य एवं संगठन के उद्देश्यों की की सराहना करते हुए इस सामाजिक कार्य हेतु भरपूर सहयोग करने की बात कही और शुभकामनाएं दीं। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बलराम सूर्यवंशी के द्वारा इस नव सृजित संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिसमे पालीथिन मुक्त ग्राम बनाने,खाली पड़े भूमि में वृक्षारोपण कर हरियाली लाने,प्रतिभाशाली गरीब बच्चो के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने साथ ही आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य हेतु समिति के माध्यम से 10000 रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा अध्यक्ष द्वारा हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीका राम कंवर (सेवा निवृत डी. एस.पी. गरियाबंद)।अध्यक्षता बलराम सूर्यवंशी, विशिष्ट अतिथि ओंकारदास बंजारे(शिक्षक) , जितेंद्र कुमार साहू, दिलीप सिंह ध्रुव, झनेश्वर साहू (सरपंच),देवकुमार यादव (ग्रामीण अध्यक्ष) उपाध्यक्ष- श्यामलाल यादव एवं पुष्पलता यादव।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सचिव घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू , गोविन्द प्रसाद साहू,मीडिया प्रभारी संजीव कुमार बंजारे , संदीप कुमार,गौतम लाल साहू,रामकुमार ध्रुव, तेजेन्द्र ध्रुव,पूनम लाल साहू,लेखनारायन कंवर,विकास कंवर,हेमन्त ध्रुव,हरीशध्रुव,द्रोणाचार्य साहू,हिरामन लाल साहू,दुबेराम कंवर,खेमिन कंवर, अम्बिका सूर्यवंशी,ओमेश्वरी साहू,गंगा दिवान,सहित मातृभूमि कर्मचारी संगठन के सभी सदस्यों एवं गांव के नागरिकों का योगदान रहा।
इन बच्चों का हुआ सम्मान
10वी-कु.कामिनी, कु.कास्मिता. कु.मोनिका. रजदेवस्य साहू। 12वी- देवांशु साहू, कु.किरण निषाद,शिवम कुमार। स्नातक- ओमकार लाल, पीताम्बर, दयानन्द ध्रुव। बच्चो को चांदी का मेडल टीकाराम कवर के सौजन्य से संगठन द्वारा प्रदान किया गया।
शासकीय सेवा में चयनित नए कर्मचारी- चन्द्रजीत सार्वा, लीना साहू, सोमनलाल यादव।
