NYK दुर्ग द्वारा देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा

रोशन सिंह@उतई।नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग द्वारा 2021 के अवसर पर ‘‘देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण’’ विषय पर आधारित सबका साथ, सबका विकास सबका विष्वास तथा सबका प्रयास विषय पर ब्लॉक, जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागी युवक – युवती की आयु दिनाँक 01 अप्रैल 2021 को 18 से 29 वर्ष, जिला में निवास कम से कम 5 वर्ष से निवासरत हो, भाग ले सकते है। भाग लेने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जन्मतिथि प्रमाण – पत्र, निवास प्रमाण – पत्र तथा आधार कार्ड तथा फोटो के साथ जमा कर सकते हैं। जो प्रतिभागी 2016-17, 2017-18 एवं 2018-19, 2020-21 में भाषण प्रतियोगिता में भाग लिये हैं, वे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता —20 नवंबर 2021 तक, जिला स्तरीय — 15 दिसंबर 2021 तक तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता —10 जनवरी 2022 तक प्रस्तावित है। पुरस्कार के रूप में ब्लॉक स्तर पर निरंक अर्थात् नहीं है। जिला स्तर पर प्रथम – 5,000/-, द्वितीय – 2,000/-, तृतीय – 1,000, इसी प्रकार से राज्य स्तर पर प्रथम – 25,000/-, द्वितीय – 10,000, तृतीय – 5,000 तथा राष्ट्रीय स्तर पर क्रमश: ¬प्रथम – 2,00,000/-, द्वितीय – 1,00,000, तृतीय – 50,000/- प्रदान किया जावेगा। राष्ट्रीय स्तर के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता को छोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रतिभागियों के लिए 10,000/- का पुरस्कार रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी युवा नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग (छ.ग.) से सम्पर्क कर दिनाँक 09 नवंबर 2021 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। जिले के सभी ब्लॉक में दुर्ग, पाटन तथा धमधा में आयोजन किया गया है। सभी ब्लॉक के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेता जिला स्तर पर भाग लेंगे। इसी प्रकार जिले से प्रथम विजेता राज्य स्तर पर भाग लेंगे तथा राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नं. 0788 – 4091045 में प्रातः 10ः00 से 05ः00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। वेबसाईट: nyks.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *