उतई नगर स्थापित होगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति

रोशन सिंह@उतई।दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना उतई द्वारा नगर में छत्तीसगढ़ राज सिरजन दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती कर साथ ही बाइक रैली आयोजन किया। लोगो को छत्तीसगढिया स्वाभिमान को जगाने के लिये अपना विचार संगठन की कार्यशैली को बताया गया। उतई में शिद्धिविनायक मंदिर के पास छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति स्थापना का संकल्प लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी एवँ समस्त वार्ड पार्षद एल्डरमेन के हाथों भूमि पूजन किया गया और आने वाले समय मे वहाँ शानदार बगीचा का निर्माण करके मूर्ति स्थापित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी ग्रामीण जन का सहयोग रहा । इस आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, सभी पार्षद एवँ एल्डरमैन, छत्तीसगढिया क्राँति सेना के दुर्ग जिला अध्यक्ष अरुण गन्धर्व, ग्रामीण प्रभारी कामेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी किशन ठाकुर, उतई नगर प्रभारी चंदन सोनवानी, उतई वार्ड प्रभारी ऋषि साहू, शंशाक बारले, चंद्रशेखर वर्मा, अशवनी साहू, सुभाष साहू, मनीराम साहू,पितेश साहू, ओर क्षेत्र के सभी सेनानी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *