लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द । बौद्ध महार समाज के द्वारा गरियबन्द जिले के ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर के छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग 2020 की परीक्षा में टॉप करने वाली आस्था बोरकर को उनके निवास में सौजन्य मुलाकात कर बधाई दिये गए। वहीं मैनपुर नगर में बौद्ध महार समाज के कोषाध्यक्ष प्रवीण बम्बोडे ने मिठाई बाट कर खुशी जाहिर किया। इस दौरान आस्था बोरकर से सौजन्य मुलाकात करते हुए बौद्ध महार समाज के प्रवीण बम्बोडे ने कहा कि हमारे समाज की प्रतिभावान बेटी ने पुरे प्रदेश में पीएससी टॉप कर छत्तीसगढ़ व समाज का मान बढ़ाया है। आस्था बोरकर का मैनपुर क्षेत्र से विशेष लगाव है और साथ ही इस क्षेत्र को अपनी सेवा भी देना चाह रही है। बौद्ध महार समाज के लोगो द्वारा व अन्य समाज के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी आस्था के पीसीएस टॉप करने पर बधाई और उनसे मुलाकत कर शुभकामनाए भी दे रहे है।
बौद्ध महार समाज द्वारा पीएससी टॉपर आस्था बोरकर को दी गई बधाई
