महुदा में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने स्कूल से लेकर सभी चौक चौराहों में लगाया गया सीसी कैमरा


पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत महुदा  ऐसा गांव बन गया जहा प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय से लेकर गांव के हर चौक चौराहा हुआ सी सी टीवी कैमरा लगाया गया है। 
मनोज कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत महुदा ने बताया कि पहले गांव के मुख्य चौक चौराहो पर ही कैमरा लगाया गया था जिसके चलते मारपीट व अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आई इसी के चलते निर्णय लिया गया और सभी चौक चौराहो पर सी सी टीवी कैमरा लगाया गया है। गांव में सीसी कैमरा लगाए जाने पर महिलाओं ने सरपंच को धन्यवाद ज्ञापित किया है।  ग्राम प्रमुख रामबिसाल साहू, सेक्टर प्रभारी युगल किशोर साहू व परस राम साहू ग्रामीण यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने सरपंच मनोज कुमार साहू के इस कार्य से खुशी जाहिर किया। गौठान समिति के अध्यक्ष सखा राम साहू व क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वशु हिरवानी व गांव के युवाओं द्वारा सरपंच मनोज कुमार साहू व अन्य सरपंच जो अपने गांव के हर कार्य को लगन से करते है ऐसे राज्य के सभी सरपंचों को चिन्हकित कर के छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मान देने की बात कही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *