रोशन सिंह @ उतई। नगर पंचायत उतई अंतर्गत 3 करोड़ 26 लाख की लागत से बनने वाली गौरवपथ निर्माण कार्य मे आई तेजी।नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, लोक निर्माण सभापति तोषण साहू द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर रविवार को बाजार चौक से सदभावना चौक तक के लिए डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। गौरवपथ मार्ग के डामरीकरण कार्य शुरू हो जाने से आसपास के व्यापारियों व राहगीरों में खुशी की लहर देखने को मिली। व्यापारियों ने लंबे समय बाद कार्य शुरू होने पर फटाका फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान उपअभियंता योगेश्वर सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, कुमार साहू, कमलाकार चंद्रकार,चेतन जाधव,ईश्वरी साहू, अजय वर्मा, योगेश साहू,संतोष साहू, तिलक साहू आदि मौजूद थे।
उतई गौरवपथ में डामरीकरण शुरू व्यापारियों ने फटाका फोड़कर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया
