उतई/// सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम में जीवन दीप समिति निकुम और जीवन दीप समिति उतई के कार्यकारिणी सभा का बैठक आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिससे बी एम ओ निकुम डॉ डी के बेलचंदन द्वारा अध्यक्ष के समक्ष आम नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई योजनाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विगत बैठकों में पारित किए प्रस्तावों की प्रगति को प्रस्तुत करते हुए नवीन प्रस्तावों पर चर्चा की गयी।
1.सी एच सी निकुम में ओ पी डी कक्ष एवम गैलरी में रंग रोगन हेतु सी जी एम एस सी को प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा गया।
2.मरीजों, कर्मचारियों एवम एम्बुलेंस हेतु वाहन पार्किग शेड के लिए साधारण सभा मे पुनः जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया।
3.समु. स्वा. केंद्र निकुम परिसर में दो अर्ध निर्मित भवनों के लिए 4.00 लाख की दर से डी एम एफ फंड से राशि की मांग करने के लिए कहा गया।
4..समु. स्वा. केंद्र निकुम परिसर में दो नव निर्मित स्टाफ भवनों के लिए विद्युतीकरण हेतु छ ग वी मंडल अंडा को पत्र प्रेषित करने कहा गया।
5.कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पूर्व के अधूरे कार्यो को पूर्ण करने हेतु डी एम एफ फण्ड से राशि की मांग करने हेतु कहा गया है।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई परिसर में चेकर टाइल्स लगवाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग दुर्ग को पुनः पत्र प्रेषित करने कहा गया।
7.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई परिसर की साफ सफाई एवम शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु नगर पंचायत उतई को पत्र लिखने कहा गया।
खंड विस्तार प्रशिक्षण एवं मीडिया अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके ने बताया कि उक्त बैठक में जनपद पंचायत दुर्ग के प्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग दुर्ग, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल शाखा अंडा से जनक लाल सिन्हा ,सी जी एम एस सी के प्रतिनिधि,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम के प्रभारी डॉ संजीव शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के प्रभारी डॉ एल एन बंजारे, बी ई टी ओ निकुम जी आर भुआर्य, बी ई टी ओ उतई व्ही एस रामटेके, बी पी एम निकुम ऋचा मेश्राम, बी एफ एम हरिकिशन घृतलहरे , डी ई ओ मनोज शर्मा व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।
