शिवनाथ नदी दुर्ग – भिलाई के लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी है इसे सभी प्रकार से स्वच्छ रखना हम सब की महती ज़िम्मेदारी है

रोशन सिंह@उतई। आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत कार्यक्रम का समापन शिवनाथ नदी, महमरा एनीकट, दुर्ग में किया गया।
समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक, दुर्ग शहर, अरूण वोरा जी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में विधायक महोदय ने कहा कि शिवनाथ नदी दुर्ग – भिलाई के लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी है एवं इसे सभी प्रकार से स्वच्छ रखना हम सब की महती ज़िम्मेदारी है। नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग के जिला युवा अधिकारी, समस्त युवा मण्डल, स्वयं सेवक इस पुनीत कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं।
जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है जिसमें दुर्ग जिले को 12500 किलो प्लास्टिक कचरे का लक्ष्य दिया गया था जिसे समय से पूर्व ही हासिल कर लिया गया एवं कार्यक्रम की कालावधि में जिले भर से लगभग 17000 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर उनका उचित विधि से निपटान किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम में जिला प्रशासन, सिविल सोसायटी, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वच्छताकर्मी, वॉलंटियर्स, युवा क्लबों का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री नितिन कुमार शर्मा, नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने राजेश शर्मा अधिवक्ता , आशीष, जितेंद्र सोनी, आदित्य भारद्वाज, भूपेन्द्र,दिलीप निषाद, यादवेन्द्र साहू, चंद्रकांत साहू, आकांक्षा, नरेन्द्र आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *