कृषि महाविद्यालय धनोरा के छात्रों ने जैम जेली बनाना सिखाया

रोशन सिंह@उतई। ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना अंतर्गत छग कृषि महाविद्यालय धनोरा के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा शौर्य संगठन कार्यालय हॉल में खाद्य प्रसंस्करण एवं वैल्यू एडिंग के सम्बंध में विधि प्रदर्शन किया गया। जिसके अंतर्गत किसानों को बीज उपचार करने के केमिकल एवं जैविक पद्धति, जैम व जैली बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही छात्रों ने विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बीज उपचार की विधि, खाद्य प्रसंस्करण के फायदे एवं इससे जुड़े तथ्यों पर किसानों के साथ विमर्श भी किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में छग कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस रॉय, विषय विशेषज्ञ सुरेश बंजारे, रेडी समन्वयक विवेक पांडेय, शौर्य संगठन के सचिव आदित्य भारद्वाज, कृषक विजय पटेल, कार्तिक साहू, कन्हैया यादव, भरत चन्द्राकर, संदीप यादव, लोकनाथ यादव, कमलेश साहू, बुधराम निषाद, खिलावन साहू, उमेश साहू सहित शौर्य संगठन के महिला सदस्य उपस्थित थे।
विधि प्रदर्शन दीक्षा प्रकाश, हेमलता साहू, पूनम लकड़ा, मनीषा रॉय, वैष्णवी सिन्हा, भवानी सिदार, शशिकला पटेल, कुसुम ध्रुव, प्रवीण बनिक, देवेश के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *