बेमेतरा ग्राम-पंचायत भवन खोले जाने के संबंध मे दिशा निर्देश जारी

बेमेतरा-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती लीना मंडावी ने एक आदेश जारी कर जिले के समस्त जनपद पंचायत सीईओ बेमेतरा, साजा, नवागढ़ एवं बेरला को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर शासकीय विभाग के समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन एवं ग्रामीणजनों की सुविधा की दृष्टि से प्रत्येक दिवस ग्राम पंचायत भवन का खुलना अनिवार्य है, कतिपय ग्राम पंचायतों द्वारा पंचायत भवन को खोला नही जा रहा है, इस संबंध मे ग्राम पंचायतांे के सचिवों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कार्यालयीन दिवस मे कार्यालयीन समय पर ग्राम पंचायत भवन को खोलकर समस्त शासकीय कार्य का संपादन पंचायत भवन से किया जावे। सभी सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत भवन मे रंग-रोगन/साफ-सफाई एवं आवश्यक बैठक व्यवस्था किया जावे और यदि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत भवन बंद या साफ-सफाई नही पाया जाता है तो संबंधित सचिवों के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। सभी अधिनस्त पंचायत सचिव जारी निर्देश का पालन प्रतिवेदन अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *