87 हितग्राहियों को जनसम्पर्क की 8 लाख 75 हजार वितरित किया गया

पाटन। जनपद पंचायत पाटन सभाकक्ष में 87 हितग्राहियो को 8 लाख 75हजार रुपये जनसम्पर्क राशि का वितरण किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा मुख्यमंत्री जी द्वारा पाटन पूरे प्रदेश के साथ-साथ पाटन क्षेत्र में विकास कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के हर वर्ग की खुशहाली के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कार्य किया जा रहा है।
मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा,जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा,उपाध्यक्ष दवेंद्र चंद्रवंशी,जनपद सीईओ मनीष साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू, रूपचंद साहू,अंशु रजक,त्रिवेणी बंजारे,गुलाब ठाकुर सहित हितग्राही उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *