राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक मुन्नालाल देवदास को डाक्टरेट की मानद उपाधि,,,,कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर। ने किया सम्मानित

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

शिक्षा,साहित्य,लोककला संस्कृति,नवाचार,समाजसेवा एवं मानस के माध्यम से राष्ट्रीय जनजागरण के लिए समर्पित राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार मुन्नालाल देवदास को गरियाबंद जिला के ऊर्जावान कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ,एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गौरव ग्राम कौन्दकेरा के ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।डाक्टरेट की मानद उपाधि अमेरिका के एबीड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की गई है।जिसे कोविड के कारण डाक द्वारा भेजा गया है।इस अवसर पर कौन्दकेरा ग्रामवासियों ने कलेक्टर महोदय को देवदास के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विगत 34 वर्षों से मुन्नालाल देवदास हमारे गाँव के विद्यालय में ही सेवा दे रहे हैं।वे अपने विशिष्ट कार्यों के कारण राष्ट्रपति पुरस्कार,भारत भूषण सम्मान,एवं अनेक अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करके हमारे गाँव का,जिले का,प्रदेश का और देश का नाम रोशन किये हैं जिससे हमें बेहद गर्व है।छत्तीसगढ़ राज्य में गरियाबंद जिला के सबसे बड़े गाँव कोपरा में 12 अगस्त 1960 को मुन्नालाल देवदास का जन्म हुआ और 15 जुलाई 1987 को ग्राम कौन्दकेरा में शिक्षक के पद पर प्रथम नियुक्ति हुई,तब से लेकर अब तक कौन्दकेरा के विद्यालय में ही 34 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।डाक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त मुन्नालाल देवदास की अनेक पत्रिका एवं पुस्तकें प्रकाशित हुई है।रायपुर दूरदर्शन से उनके शैक्षिक नवाचार का प्रसारण और आकाशवाणी रायपुर से चार शिक्षाप्रद बाल कहानियों का प्रसारण हुआ है। इसी प्रकार यूट्यूब में उनके लोकप्रिय गीतों की गूँज, जनजागरण के लिए राज्य स्तरीय मानस मंचों का संयोजन और संचालन करना,नवोदित रचनाकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना,स्वयं के खर्च से गरीब बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करना आदि।बहुमुखी प्रतिभा के धनी मुन्नालाल देवदास को अनेक सृजनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए यह मानद उपाधि दी गई है।इस अवसर पर कलेक्टर ने गरियाबंद जिला वासियों की ओर से मुन्नालाल देवदास को और कौन्दकेरा ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इसी प्रकार देश और प्रदेश के विशिष्ट विभूतियों द्वारा मुन्नालाल देवदास को स्नेहाशीष प्रदान किया जा रहा है।शामिल जिसमें प्रमुख है छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत राजेश्री डाॅ रामसुंदर दास ,डा.शिव कुमार डहरिया कैबिनेट मंत्री,डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ परदेशी राम वर्मा,पद्मश्री डाॅ. आर.एस.बारले,शिवशंकर पटनायक,डा.चित्तरंजन कर, डा.सुकदेव राम साहू,राजभाषा आयोग सचिव डॉक्टर अनिल भतपहरी,माँ कौशल्या शोध संस्थान छत्तीसगढ़ अध्यक्ष डा. महेन्द्र सिंह ठाकुर (पूर्व कमिश्नर,) डा. हेमू यदु पुरातत्वविद, डाॅ. किशोर अग्रवाल पू.डी.आई जी,डा. गणेश खरे राजनांदगांव,डा. रामकुमार बेहार, डाॅ पी सी लाल यादव,डा.सत्यभामा आडिल,डाॅ सुधीर शर्मा (वैभव प्रकाशन) डा.अनुसूईया अग्रवाल महासमुंद प्रोफेसर डा.राजन यादव इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ,डा.भूषण लाल चन्द्राकर धमतरी,डाॅ अविनाश राठौर,डाॅ प्रतीक मुंगेकर मुम्बई, डाॅ मलकप्पा अलियास महेश कर्नाटक बैंग्लौर,करमन खटकर जिला शिक्षा अधिकारी,श्याम चंद्राकर डी एम सी,चन्द्रशेखर मिश्रा विकास खंड शिक्षा अधिकारी,टिकेन्द्र यदु बी.आर.
सी सी,बी.एल.साहू अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती छत्तीसगढ़,अशोक गोस्वामी अध्यक्ष नेशनल एवार्डी टीचर फोरम,रामनारायण मिश्रा अध्यक्ष शिक्षक संघ,एम.आर. रात्रे प्राचार्य,गोपाल वर्मा अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान,अर्जुन पुरी गोस्वामी अध्यक्ष राज मानस संघ,वीरेन्द्र साहू अध्यक्ष साहित्य परिषद, गणेश डहरिया सरपंच,सोमप्रकाश साहू अध्यक्ष ग्राम सभा,अरविंद राव चौहान,राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक उमेश श्रीवास,कमल किशोर ताम्रकर सहित कौन्दकेरा तथा कोपरा के समस्त नगरवासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *