पाटन ।ग्राम पंचायत पतोरा में जिला अंत्यावसायि विभाग की आदिवासी अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसी कड़ी में केनरा बैंक शाखा उतई द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के मातृशक्तियों को स्वावलंबी बनाने हेतु ऋण के रूप में सिलाई मशीन, सहायक उपकरण स्केनर मशीन ,दाल व्यवसाय ,सब्जी व्यवसाय आदि हेतु उपलब्ध कराया गया इस अवसर पर अंत्याव्यासी विभाग से श्यामल दास (मुख्य कार्यपालन अधिकारी)ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त कर स्वयं का व्यवसाय संचालित कर आय का स्रोत परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ-साथ बच्चों को उच्च शिक्षा देने हेतु प्रोत्साहित किया आगे भी शासन की लाभकारी योजनाओं में आवश्यकतानुसार ऋण उपलब्ध करा कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा बैंक के मैनेजर श्री जांगड़े ने अपने उद्बोधन में सभी लाभांवित हितग्राहियों को बैंक की नियमित किस्त पटाने का आह्वान किया ताकि भविष्य में भी बैंक मित्र बनकर आवश्यकतानुसार व्यवसाय में वृद्धि करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा सके । कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी कुमार साहू के द्वारा भी गांव की महिलाओं को शासन की योजनाओं के लाभ हेतु प्रेरित किया गया ।समाजसेवी राकेश ठाकुर ने मातृशक्ति को शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुसार बहन बेटी सुरक्षा के साथ-साथ अपनी आय को दुगनी कर अपने घर में सुरक्षित रह कर व्यवसाय का संचालन करने की इच्छा पूर्ण हुई है आगे भी समाज को जोड़कर मां बहनों को बहनों को सुरक्षित तरीके से योजनाओं के संचालन करने हेतु प्रेरित किया व बच्चों के उच्च शिक्षा व संस्कारवान बनाने हेतु माताओं से निवेदन किया साथ ही गांव की सरपंच श्रीमती अजीता गोपेश साहू के द्वारा गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कपड़े का थैला सिलने के लिए कपड़ा देने वह थैला खरीदने की बात कही गई तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला अंत्यावसयी द्वारा सभी लाभान्वित हितग्राहियों के बैंक खाते में ₹10000 प्रति हितग्राही के मान से बैंक को अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में गांव की सरपंच श्रीमती अंजीता गोपेश साहू अश्वनी कुमार साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मण्डीदुर्ग)उपसरपंच घनश्याम सिंह साहू, ए आर ध्रु व थान सिंह मंडावी (सांसद प्रतिनिधि)पायल नेताम (समाजसेवी) संगीता ठाकुर (समाज सेविका) श्यामल दास (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) परमेश्वर जांगड़े (शाखा प्रबंधक केनरा बैंक उतई)डॉ ज्योतिमुखी ऊपाध्याय (पशु विभाग दुर्ग) ग्रामीण पंचू राम ठाकुर,रूपेश ठाकुर, वीना साहू श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर ,मीरा ठाकुर ,ममता ठाकुर सुनीति ठाकुर ,रानी ठाकुर अगसिया ठाकुर, अंजू मारकंडे सुनीति ठाकुर, जमुना ठाकुर तामनी कौशल ,इंद्राणी कौशल विद्या ठाकुर ,ममता बंदे ,गायत्री ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण व गांव की महिलाएं उपस्थित थेl
शासन की लाभकारी योजनाओं में आवश्यकतानुसार ऋण उपलब्ध करा कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है
