पाटन। जनपद क्षेत्र क्रमांक 12 के भाजपा समर्थित जनपद सदय खिलेश मारकंडे ने शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर घंटे भर बाद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 निवास में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। मौके पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल,जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू,पुरुषोत्तम तिवारी, त्रिभुवन यदु उपस्थित थे।
जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय ने मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू पर उनकी उपेक्षा के कारण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांव में भाजपा कार्यक्रमों में लगातार मेरी उपेक्षा की जा रही थी साथ ही मेरे जनपद क्षेत्र के गांव पतोरा,चुनकट्टा सेलूद के भाजपा सहित सेलुद के पंचायत सहित अन्य कार्यक्रमों में अतिथि बनाना तो दुर की बात कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी जाती थी । इस कारण बहुत हताश होकर भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा दे रहा हूं । लगातार कार्यक्रमों की सूचना नहीं देने और कार्यक्रमों में शामिल नहीं करने की जानकारी दुर्ग सांसद विजय बघेल को सूचना देने के बाद भी कार्यक्रमों में सूचना नहीं दिया जा रहा था । इस कारण पूर्णतः हताश होकर मैं अनुसुचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्ह्होंने कहा ग्राम के जनहित के मुद्दों को भी समाचार व सोशल मिडिया में उठाने पर भी विपक्ष की भुमिका निभाने की बजाय खदान व क्रेशर संचालको का पक्ष लिया जा रहा है । इस जनहित के मुद्दे को नहीं उठाने से गरीबों का घर खराब हो रहे है । मैं इस भावना व मंडल अध्यक्ष की लगातार उपेक्षा से आहत व मजबुर होकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा दे रहा हूँ मैं बहुत दुखी मन से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। जनहित के मुद्दों को मैं हमेशा उठाने का प्रयास करता रहुँगा।
भाजपा समर्थित जनपद सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ,मंडल अध्यक्ष पर लगाया उपेक्षा का आरोप
