रोशन सिंह@ उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर,दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम सिर्री में ‘क्लीन इंडिया कैम्पेन’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्वयं सेवकों ने ग्रामीण जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्लास्टिक/पॉलीथिन के कचरों की सफाई की। गाँव वासियों को जागरूक करने हेतु स्वच्छता मार्च भी निकाला गया। कार्यक्रम अधिकारी एन. एस. एक्का एवं सहायक प्राध्यापक डॉ संगीता मैहुरिया के नेतृत्व में यह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सिर्री ग्राम के श्री वासुदेव बघेल सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्वच्छता जागरूकता के इस अभियान में स्वयं सेवक कृष्णकांत,नेहा,मनीषा, एमन, प्रीति,अमन,जितेंद्र, मंदाकिनी,देवकी,चेतना, ज्योतिष, विकी आदि शामिल हुए।
रासेयो मचांदुर के स्वयसेवकों ने सिर्री में चलाई ‘क्लीन इंडिया कैंपेन’
