उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत करगाडीह में पंचायत भवन के सामने 5 लोगो डोमन साहू कार्तिक साहू जगदीश साहू कृष्णा यादव कालीचरण ने शासकीय जगह पर कब्जा कर लिया था ।ग्राम पंचायत द्वारा कब्जा धारियो को 3 बार नोटिस जारी करने के बाद कब्जा को नही हटाया गया।जिसे शुक्रवार को ग्राम पंचायत करगाडीह के सरपंच घनश्याम गजपाल उपसरपंच संतोष सोनवानी पटवारी निशांत चंद्राकर मचांदुर चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम पंच मनीष सोनवानी कामेश्वर साहू भेकचंद जामवन्त गजपाल रूपेंद्र साहू सुरेश कुमार गीता पाटिल संगीता बंधे सरोजनी साहू शीतल यादव सरस्वती साहू पूजा साहू मनोज बघेल बसन्त सोनवानी मन्नू लाल साहू हेमन्त साहू सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से कब्जा को हटाया गया।
करगाडीह में पंचायत भवन के पास से अवैध कब्जा को हटाया गया
