एक दिन के शेडो कलेक्टर से मिले पुलिस अधीक्षक गरियाबंद गरियाबंद पुलिस द्वारा प्रोजेरिया पीड़ित शैलेन्द्र ध्रुव को किये सम्मानित


शैलेन्द्र ध्रुव पुलिस अधीक्षक गरियाबंद से मिल कर हुये गदगद

 
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद

गरियबन्द— पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के द्वारा गरियबन्द जिले छुरा ब्लॉक के प्रोजेरिया पीड़ित ग्राम मेडकीडबरी निवासी शैलेन्द्र ध्रुव एवं उनके पिता को पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद आमंत्रित कर उनके हाल-चाल जाना और एक दिन के शेडो कलेक्टर बने शैलेन्द्र ध्रुव का उपहार दे कर सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा शैलेन्द्र ध्रुव को अपने चैम्बर में बैठाकर पुलिस विभाग के कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुआ कहा की पुलिस विभाग में एक पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते है, जहां के प्रमुख पुलिस अधीक्षक होते है। उसी प्रकार समाज में होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु थाने होते है। जहां फरियाद एवं शिकायत पर अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही किया जाता है। साथ ही उनके पसंद के बारे में जानकारी लिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के उपहार दे कर सम्मानित किये।
शैलेन्द्र ध्रुव ने कहा मुझे गरियाबंद जिले का एक दिन का शेडो कलेक्टर बनकर एवं छ.ग.के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से मिल कर और उनके साथ भोजन कर बहुत अच्छा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *