एयरटेल कंपनी से ईनाम राशी का झांसा दे कर 06 लाख 72 हजार रूपये का किया गया था धोखाधडी़

गरियाबंद पुलिस द्वारा आरोपी को टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से किया गिरफ्तार,,,पुलिस के कार्य से खुश होकर प्राथी द्वारा  25 हजार रुपये को थाना मैनपुर के पुलिस टीम को देकर पुरस्कृत किये

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबं

गरियबन्द —जिले के थाना मैनपुर के अपराध क्रमांक 36/2021 धारा 420,34 भादवि. के प्रार्थी रामजी साहू पिता निर्भय राम साहू उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम-हरदीभाठा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत किया गया था। जिसकी जांच थाना मैनपुर के सहायक उपनिरीक्षक हिमांचल ध्रुव के द्वारा किया गया। उक्त शिकायत जांच में प्रार्थी रामजी साहू को सीनियर ऑफिसर एयरटेल कंपनी हेड ऑफिसर विजय नगर इंदौर मेट्रो टावर सेक्टर नंबर 02 ब्लॉक नम्बर 75 इंदौर मध्य प्रदेश के आर.के. बुंदेला जूनियर मैनेजर एवं सहायक मैनेजर एयरटेल कंपनी तिवारी का पता बताकर प्रार्थी के मोबाइल नम्बर में मैसेज किया गया कि आप 02 लाख 85 हजार रूपये और एक पल्सर बाइक ईनाम में जीत चुके है। यह कह कर आरोपी द्वारा प्रार्थी को बार-बार फोन कर 15-16 लाख रूपये मिलेगा कह कर प्रार्थी से 06 लाख 72 हजार रूपये अपने खाता में ट्रांसफर करवाया था। उक्त शिकायत जांच में प्रथम दृष्टिया अपराध पाये जाने से थाना मैनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सायबर सेल से उक्त शिकायत में प्राप्त मोबाईल नम्बर एवं बैंक खाता नम्बर का डिटेल निकलवा गया। जानकारी के आधार पर आरोपी का लोकेशन टीकमगढ़ (मध्य-प्रदेश) होना पाया गया। आरोपीगण की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मैनपुर निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के द्वारा हिमांचल सिंह ध्रुव के साथ टीम गठित कर मिली जानकारी की जगह की ओर टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा सायबर सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर आरोपीगण को टीकमगढ़ (मध्य-प्रदेश) से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

    वही प्रार्थी रामजी साहू द्वारा थाना मैनपुर पुलिस टीम के कार्यो का सराहना करते हुये। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद पहंुच कर अपने स्वेच्छा से 25 हजार रूपये प्रोत्साहन स्वरूप पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को दिये। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा उक्त प्रोत्साहन राशि 25 हजार को मैनपुर टीम के कार्यो का सराहना करते हुये पुरस्कृत किये। उक्त कार्य में थाना मैनपुर के थाना प्रभारी निरीक्षका हर्षवर्धन सिंह बैस, सहा. उपनिरीक्षक हिमाचल सिंह ध्रुव, प्रदीप कुरेटी, मिथलेश नागेश, सायबर सेल सतीश यादव एवं टीम का योगदान सराहनी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *