देश मे 100करोड़ कोविड टीकाकरण आंकड़ा पार किये जाने पर सांसद विजय बघेल ने असरनारा में किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

पाटन। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार किए जाने पर पाटन विकास खण्ड के अरसनारा के स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना-वारियर्स को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्वास्थ्य-विभाग के कर्मी ,मितानिन शामिल थे। जिनमे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक वीणा साहू,जय श्री धुरंधर,नरेंद्र साहू,शिक्षक विनोद सूर्यवंशी,स्वीटी चन्द्राकर एवं ग्राम देमार एवं अरसनारा के मितानिन शामिल थे अपने सम्बोधन में सांसद ने कहा कि कोरोना काल के कठिन परिस्थिति में भी स्वास्थ्य विभाग के सभी ,मितानिन,आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी स्वास्थ्य के परवाह किये बिना कोरोना से पीड़ित लोगों की सेवा किया उसके बाद प्रधानमन्त्री श्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस से निपटने के लिये चलाये जा रहे टिकाकरण अभियान में स्वास्थ्य बिभाग के साथ सभी ने भरपूर सहयोग किया कि जिसका परिणाम यह रहा है कि देश मे 100 करोड़ लोगों को टिका लगवाने के बड़ा अभियान सफल हो पाया है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है श्री बघेल ने कहा कि छतीसगढ़ में टिकाकरण को लेकर कई गलत भ्रांतियां फैलाई गई प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी कई बार टीकारण को लेकर गलत बयानबाजी की गई जिससे हजारों एमपुल खराब भी हुआ श्री बघेल ने टिकाकरण करने में सहयोग करने वालो का आभार माना मंच संचालन सरपंच हरिश्चन्द साहू ने किया इस अवसर मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर, भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद वर्मा,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुणाल शर्मा,सूलेंन साहू,पार्षद योगेश भाले,सुरेंद्र वर्मा,जय प्रकाश साहू,पुनाराम साहू,पुष्पा मानिकपुरी,आशीष शर्मा,बलराम साहू, शंकर यदु के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *