आयुष विभाग के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 106 लोगों ने लाभ उठाया,,


पाटन-/राज्य शासन के आयुष विभाग ने नगर के देवांगन भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवँ दवाई वितरण का शिविर आयोजित किया गया जिसमें नगर के 106 लोगो ने लाभ उठाया
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओएसडी आशीष वर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवँ शिबिर प्रभारी डॉ पार्वती कुर्रे ने किया ओएसडी श्री वर्मा ने कहा कि राज्य शासन लोगो तक सस्ता एवँ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने लगातार प्रयासरत है आयुर्वेद शिविर भी इसी का हिस्सा है आयुर्वेद वह सफल इलाज है जिससे बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना धन्वंतरि का भी उल्लेख किया
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि आयुर्वेद एक सस्ता,सरल एवँ टिकाऊ इलाज है आदि काल से चले आ रहे आयुर्वेद का नुख्सा से हमारे पूर्वजों को बहुत भरोसा था इस युग मे इस विधा को प्रचार की जरूरत है नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने शिविर के उपयोगिता पर अपनी बात रखी आयुष विभाग में शिविर प्रभारी डॉ पार्वती कुर्रे ने शिविर लगाने का उद्देश्य,शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि शिविर में 106 लोगो ने लाभ उठाया शिविर में कुछ बुजुर्ग ने गम्भीर बीमारी का भी परामर्श प्राप्त किया इस अवसर पर पार्षद लीलेश वर्मा,डॉ पार्वती कुर्रे ,डॉ नम्रता यादव, डॉ सुकांत भूनिया, डॉ अंबिका ठाकुर ,डॉ गीतांजलि चुरेंद्र ,उत्तम सिंह ठाकुर अखिलेश साहू ,गजानन सिन्हा ,पारद ठाकुर कुसुमलता चौबे , योगिता वर्मा ,अशोक वर्मा दानेश्वर के अलावा अन्य उपस्थित रहे,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *