पखांजूर। सिविल अस्पताल पखांजुर में ब्लड बैंक की व्यवस्था नहीं होने के कारण जरूरतमंद को समय पर खून ना मिलने के कारण अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है जनता की समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पखांजूर इकाई के कार्यकर्ताओं ने खंड चिकित्सा अधिकारी को राज्य स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जिसमे मुख्य रूप से ब्लॉड बैंक जल्द से जल्द खोलने की मांग की साथ क्षेत्र की समस्या को देखते हुए अगर ब्लॉड बैंक नही खोला गया तो ABVP द्वरा आंदोलन की चेतावनी दिया गया। आपको बता दु पखांजुर क्षेत्र में करीब 1.5 लाख की आवादी है जिसमे कई वर्षो से ब्लॉड बैंक की मांग किया जा रहा है जो की पखांजुर को आज तक ब्लॉड बैंक नही मिला।इसलिए लगातार क्षेत्र में ABVP संग द्वरा आंदोलन किया जा रहा है।
पखांजुर सिविल हॉस्पिटल में ब्लड बैंक खोलने के लिए एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
