पाटन–आयुष विभाग के सौजन्य से विशाल निशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन 25 अक्टूबर को देवांगन समाज भवन में आयोजित है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आशिस वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री भूपेंद्र कश्यप नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन ,अशोक साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम बाई सिन्हा जनपद अध्यक्ष पाटन ,राकेश ठाकुर पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग सम्मिलित होंगे शिविर में दुर्ग जिले के विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के द्वारा परामर्श उपरांत निशुल्क औषधि का वितरण किया जाएगा साथ ही ब्लड शुगर जांच एवं हिमोग्लोबिन जांच की सुविधा प्रदान की गई है इस शिविर में वात रोग चर्म रोग काश रोग स्वास प्रतिश्याय त्वचा विकार स्त्री रोग भगंदर अर्श गृध्रसी आमवात एवं सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा इसकी जानकारी शिविर प्रभारी डॉ पार्वती कुर्रे आयुष चिकित्सा अधिकारी बटंग ने दी है साथ ही आग्रह किया है कि आयुष चिकित्सा पौराणिक एवं कारगर चिकित्सा है जिसका हर बीमारी में सफल इलाज संभव है अधिक से अधिक लोग इस शिविर से लाभान्वित होने की अपील की है
