रोशन सिंह@ उतई ।नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार से संबंधित कर्मवीर युवा संगठन ग्राम कातरो के युवा मिलकर अपने गाँव कातरो व आस पास के गाँव मे जाकर स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दे कर कर रहे हैं अटूट प्रयास जिनमे गाँव के स्कूल, ग्राम पंचायत , आंगनबाड़ी, बजारस्थल, तलाबकिनारे, पड़े प्लास्टिक को इक्कट्ठा कर उसे रिसाइकिल करने वालो को दिया जा रहा हैं जिससे समाज को स्वच्छ व पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपना विशेष योगदान प्रदान कर रहें है जोकि नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा के मार्गदर्शन व ग्राम सरपंच श्रीमती मंजुयदु उपसरपंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू पंच बसंत देवांगन के सहायता से पूरे गाँव मे किया जा रहा हैं। विशेष योगदान मास्टर ट्रेनर ने.यू.के. के जीतेन्द्र सोनी व कर्मवीर युवा संगठन के ऋतु कुम्भकार, मनीषा, लक्ष्मी, ऐश्वर्या, शुभम सोनी, केवल ,मनीष, श्रीकांत, देवेंद्र, रिषि, रिषि देवांगन, रजत, रामनारायण, नितेश, युवराज, शीतल, खेमशंकर, व स्वच्छताग्राहियों का सहायता से किया जा रहा हैं।
प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने कर्मवीर युवा संगठन का अमिट पहल…
