स्वच्छ भारत कार्यक्रम में जिला प्रशासन, सिविल सोसायटी, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वच्छता कर्मी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों एवं युवा मण्डलों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ

रोशन सिंह@ उतई।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक पूरे देशभर में ‘‘स्वच्छ भारत कार्यक्रम’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थलों से प्लास्टिक कचरों को एकत्रित कर उनका उचित विधि से निपटान किया जाना है। इस कार्यक्रम के लिए दुर्ग जिले को 12500 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया था। 12500 किलो प्लास्टिक कचरे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दुर्ग की अध्यक्षता में सभागार कक्ष, जिला पंचायत, दुर्ग में विभिन्न विभागों के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया था। जिसमें माननीय अध्यक्ष महोदय ने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए।उक्त लक्ष्य को नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग ने विभिन्न संगठनों के साथ समन्वय कर दिनाँक 23 अक्टूबर 2021 को ही हासिल कर लिया। ‘‘स्वच्छ भारत कार्यक्रम’’ के अंतर्गत देशभर में 100 विशेष चिन्हांकित जगहों का चयन किया गया था, जिसमें सिविक सेंटर, भिलाई, जिला – दुर्ग का भी चयन किया गया था। लक्ष्य को हासिल करने में जिला प्रशासन, सिविल सोसायटी, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वच्छता कर्मी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों एवं युवा मण्डलों का विषेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री नितिन कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *