✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा विकासखण्ड फिंगेश्वर जिला- गरियाबंद (छ.ग.) में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के सह भागीदार डब्लू एनएस केयर फाउंडेशन ( wns care foundation)द्वारा साइबर स्मार्ट सिक्यूरिटी प्रोग्राम (Cyber smart sicurity programme )के तहत अटल टिंकरिंग लैब कौंदकेरा को साइबर स्मार्ट स्कूल के लिए प्रमाणित कर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।साइबर स्मार्ट सिक्यूरिटी प्रोग्राम (Cyber smart sicurity )के तहत संस्था के सभी शिक्षक एवं छात्र- छात्राओं को आनलाइन साइबर स्मार्ट प्रोग्राम की जानकारी दी गई!जिससे प्रासंगिक विषयों पर बच्चों एवं युवाओं को ज्ञान के साथ सशक्त बनाया जा सके!इस मंच के माध्यम से साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता के बारे मे बताया गया।साइबर स्मार्ट सिक्यूरिटी (cyber smart security ) कार्यक्रम में जिला नोडल अटल टिंकरींग लैब एवं कौन्दकेरा के अटल इंचार्ज मिनाक्षी शर्मा ने बताया की स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं एवं 662 बच्चों को साइबर स्मार्ट सिक्यूरिटी प्रोग्राम(Cyber smart sicurity programme )की जानकारी दी गई।जिसमें से 580 बच्चों एवं 25 शिक्षकों ने भाग लेकर आनलाइन साइबर स्मार्ट सिक्यूरिटी प्रमाण पत्र प्राप्त किया।इस प्रोग्राम का उद्देश्य आनलाइन फ्राड,साइबर बुलिंग, हेंकिग,साइबर स्टाकिंग,जैसे घटनाओं से बचने के संबंध में सुरक्षा के उपाय सुझाया गया है!साइबर स्मार्ट सिक्यूरिटी (cyber smart sicurity) कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य एम.आर.रात्रे ने कहा कि आनलाइन साइबर स्मार्ट प्रोग्राम के द्वारा संस्था के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं साइबर क्राइम जैसी घटनाओं से बचा जा सकता हैं!जिसमें ब्लाक मेंटर अटल टिंकरींग लेब सतीश मालवीय एवं एटी.एल.टीम कौन्दकेरा,लक्ष्मी यदू ,परमेश्वर निषाद,अजय साव व संस्था के व्याख्याता दीनू राम यदू, खेलावन सिन्हा,चंद्रिका प्रसाद साहू,छगनलाल साहू,लक्ष्मण साहू,एकता दूबे,अंजू डेकर, भावना देवांगन,हरिश्चन्द्र निषाद बलराम साहू,खेलन यदू,रेखा साहू,कल्पना सेन,कृष्णा कंसारी आदि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
