-छुरा गरियाबंद जिला के विकास खण्ड छुरा अन्तर्गत ग्राम दादरगाव पुराना में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया । जिसमें विजेता ग्राम मड़ेली, उप विजेता बहेड़ा भाठा रहा । जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मती केसरी धु्व जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, जिला गरियाबंद, अध्यक्षता श्री मती शांति बाई नागेश जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा, विशेष अतिथि श्री मती अमुना दीवान सरपंच , लोकेश चंद्राकर,लखन दीवान रहे। जिला पंचायत सदस्य श्रीमति केसरी धु्व ने कहा कि कबड्डी काफी पुराना खेल है । ग्रामीण इलाके का पसंदीदा खेल है। खेल मानव जीवन के लिए बहुत ही फायदेमंद खेल साबित । इस खेल से लोग स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहते हैं। इसे लोग काफी जोश के साथ खेलते हैं । खिलाड़ीयों को खिलाड़ी भावना का परिचय देना चाहिए।इस कार्यक्रम में ग्रामवासी एवं आसपास के लोग उपस्थित रहे।

