पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ कर छत्तीसगढ़ की जनता को बहुत बड़े सौगात दी है, साथ ही इसी तारतम्य में हमारे पाटन में भी एक केंद्र खोला गया है जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप व पार्षदो के द्वारा किया गया , इस योजना के तहत राज्य में 84 दुकानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री बघेल ने किया, जो कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में गौरव का विषय है, क्योंकि श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होगी।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि लोगों को व समस्त उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दवाइयों के होम किट और ट्रैवल किट का लोकार्पण भी किया, यह किट श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। दवाइयों के होम किट की कीमत 691 रुपये है, जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपये के मूल्य पर तथा ट्रेवल किट जिसकी कीमत 311 रुपये है, वह 130 रुपये में उपलब्ध होगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 169 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ होगी। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी।
श्री ठाकुर ने आगे बताया कि इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जाएगा, साथ ही इस योजना के प्रांरभ होने से महिला बहनों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी महंगाई के मार में ये संजीवनी का काम करेगा, बेलगाम महंगाई के कारण महिलाओं का बजट बिगड़ गया है लेकिन धन्वन्तरी योजना के प्रांरभ होने से माताएं अपने शिशु को आवश्यकता के अनुरूप शिशु आहार आसानी से खरीद सकते हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि आज बेलगाम महंगाई से सभी वर्ग त्रस्त है। केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीति का परिणाम है कि आज महंगाई आसमान छू रही है और महंगाई पर पहले घंटों भाषण देने वाले आज महंगाई पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा का शासन रहा लेकिन आम जनता के जनहित एक भी कार्य नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार ने बहुत ही कम समय में ऐतिहासिक कार्य कियें हैं।
श्री ठाकुर ने भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल जी की संवेदनशील सरकार द्वारा जनहित को सर्वोपरि रखने के उद्देश्य के कारण ही प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से खुश है। इसी कारण लोकप्रियता और सुशासन में भूपेश बघेल ने अपने समकालीन देश भर के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है जो कि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, यह सम्मान उनके सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का प्रतिफल ही है और अब सरकार की इस नई धन्वन्तरि योजना को प्रारंभ करने के कारण प्रदेश के लोगों को सुविधा मिलेंगी, इस योजना के क्रियान्वयन व इस योजना के शुभारंभ लिए मान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का कोटि-कोटि धन्यवाद।
