मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश और छत्तीसगढ़ियों का गौरव और मान बढ़ा-राजेश ठाकुर

पाटन। सी वोटर और आईएएनएस के देश व्यापी कराए गए सर्वे में हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री को देश भर के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में प्रथम स्थान मिला हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़वासी एवं समस्त कांग्रेस जनों को बधाई।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जनता का यह विश्वास उनके सेवा और समपर्ण का प्रतिफल है, एवं जबाबदेह और संवेदन शील सरकार और जनहित को सर्वोपरि रखने के उनके उद्देश्य के कारण ही प्रदेश की सम्पूर्ण जनता मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के कार्य शैली से खुश है । इसी कारण लोकप्रियता और सुशासन, प्रशासनिक दक्षता में भूपेश बघेल ने अपने समकालीन देश भर के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है,

श्री ठाकुर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वोत्तम चुने जाने से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का भी मान भी और छत्तीसगढ़ियों का गौरव बढ़ा है। यह सम्मान उनके सरकार की ओर से चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का प्रतिफल है कि लगातार उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री जी की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर संकट और कोरोना महामारी के समय न्याय योजना के दूसरे वर्ष की तीसरी किस्त के रूप में किसानों के खातों में सीधे राशि हस्तान्तरित किया गया था, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी व छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों को समृद्ध बनाने उनको प्रति एकड़ की अतिरिक्त सहायता दे रही है।

अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि, हमारा छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य है जहां किसानों को प्रति एकड़ धान पर 25 सौ रुपए से अधिक की राशि दी जा रही है। प्रतिवर्ष 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ रुपए की राशि खातों में चार किस्तों में अंतरित की जा रही है, और अब तो छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाकर भूमिहीन किसानों को भी लाभ दे रही है, माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के कुशल कार्यशैली का ही परिणाम है कि उनको पूरे देश में लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में प्रथम स्थान मिला है, यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *