पाटन। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के 5 दिवसीय जन जागरण पद यात्रा से बौखलाए कांग्रेसी अपना नाकामी छुपाने के लिए बेतुका बयानबाज़ी कर रहें है। कांग्रेस नेताओं के बयान का पलटवार करते हुए भाजयुमो मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी छिपाने के लिए और गॉव-गॉव में भाजपा के पक्ष में बनते माहौल को देखकर कांग्रेस नेता अपना नंबर बढ़ाने के लिए फिजूल बयानबाजी कर रहे है। कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ भीड़ रहे है, जो नेता अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे है वो प्रदेश को क्या संभाल पाएंगे। शांति का गढ़ छत्तीसगढ़ आज कांग्रेस सरकार में अपराध का गढ़ बनता जा रहा है।
कुणाल शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तब से प्रदेश की स्थिति भयावह हो गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भय और भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश भर में व्याप्त हो गया है। जब हमने सांसद श्री विजय बघेल जी के नेतृत्व में गॉव-गॉव जाकर जब कांग्रेस सरकार के ये चेहरा जनता को दिखाए है तो कांग्रेसी नेता अपने आपा खो बैठे है और भाजपा नेताओं पर फिजूल बयानबाज़ी कर रहे है।
भाजयुमो मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने आगे कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जन प्रतिनिधिगण और पदाधिकारी जनता के हित में सदैव समर्पित होकर काम कर रहे है। जन जागरण पद यात्रा में ग्रामीणों का अपार जन समर्थन हम सभी को प्राप्त हुआ है, जिसे देख कांग्रेसी बौखला गए है। जन जागरण पद यात्रा के माहौल को देखते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन का दौरा करना पड़ गया।
