तूंहर विधायक तूंहर दुवार कार्यक्रम के तहत भुरकाभाट पहुंचे संसदीय सचिव कुंवरसिंह


देवरीबंगला। तूंहर विधायक तूंहर दुवार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ग्राम मनकी (सु), तेलीटोला भूरकाभाट तथा हङगहन पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उपस्थित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही है। उन्नत बीज तथा पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया गया है। धान खरीदी के लिए चबूतरा व शेड निर्माण कराया गया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों का पुनर्गठन कर किसानों की सुविधा के लिए नई सोसायटी बनाई गई है। गौठानो के माध्यम से महिला समूह आय अर्जित कर रही है। प्रदेश सरकार की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। अब कई राज्य छत्तीसगढ़ मॉडल पर कार्य कर रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, जनपद सदस्य डिपिका देशलहरे, फिरंताराम उनके, सौरभ देशमुख, इंदरमल देशमुख, सागर साहू, संतोष निषाद, नायब तहसीलदार राजश्री पांडे सहित कृषि, शिक्षा, राजस्व, पंचायत, मनरेगा, वन, पुलिस एवं मनरेगा के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *