जिले के सबसे बड़े ग्राम कोपरा में कांग्रेस इस्तीफा मामला को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज


कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू ने भाजपा पर लगाया षडयंत्र का आरोप
भाजपा ने कहा कि संगठन संभालने में नाकाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर रहे अनर्गत बयान बाजी

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद . राजिम विधानसभा के जिसे कांग्रेस का गढ़ ग्राम कोपरा में 200 कांग्रेसियों के इस्तीफा देने का मामला जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह के ब्यान के बाद अब राजनीतिक तुल पकड़ने लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष के भाजपा पर षडयंत्र का आरोप लगाने के बाद भाजपा ने भी तुरंत पलटवार किया है।
भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को हास्यापद बताते हुए कहा कि संगठन को संभालने में नाकाम जिला अध्यक्ष अपने और राजिम विधायक की निष्क्रियता छुपाने घड़ियाली आसु बहा रहे और भाजपा पर मनगढ़त व अनर्गल आरोप लगा रहे है। कांग्रेसियो के इस्तीफे से वे सदमे में चले गए है, इसलिए कुछ भी बयान दे रहे है।

ज्ञात हो कि हाल में ग्राम कोपरा से कांग्रेस के जिला महामंत्री सहित 200 कांग्रेसियो ने राजिम विधायक पर अपने सरपंच डाली साहू के विरूध्द कार्यवाही में सहयोग ना देने एवं सरपंच का साथ देने का आरोप लगाते हुए ग्राम के सदस्य व पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेसियो के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के भीतर खाने में कोहराम मच गया। इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह ने मामले को लेकर भाजपा और आरएसएस पर षडयंत्र का आरोप लगा दिया। जिसके बाद से जिले में राजनीति गर्मा गई। जबकि सरपंच के खिलाफ लाखो रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप हैं जिसको लेकर ग्रामीण व कांग्रेसियों के द्वारा कई बार कलेक्टर को आवेदन औऱ चक्का जाम भी किया गया था। और पंचायत के सचिव को निलंबित कर मामला बंद कर दिया गया।
मामले को लेकर जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा और आरएसएस के खिलाफ आरोप लगाने के बजाय अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान करें, सत्ता में होने के बाद भी कार्यकर्ताओं की मांग पूरी नहीं कर पा रहे है, इससे राजिम विधानसभा में सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की अक्षमता उजागर हो गई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और ग्रामीण सरपंच के खिलाफ कार्यवाही चाहते हैं, लेकिन उचित कार्यवाही नही हुई। हतासा और निराशा के कारण सरकार और जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्हे कांग्रेस छोड़ना पड़ रहा है, कांग्रेस खुद चिंतन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *