के.के.खेलवार हुए शामिल
दुर्ग (धमधा): नव दुर्गा उत्सव समिति ग्राम अछोटी द्वारा शीतला माता प्रांगण में जस झांकी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें जय रुक्खड़नाथ बाबा जस झांकी मंडली ग्राम नारधा द्वारा प्रस्तुति दिया गया। ग्राम वासियों द्वारा झांकी का आनंद बड़े ही उत्साह से लिया गया। ज्ञात हो कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वनिर्मित दुर्गा माता स्थापित किया जाता है। जिसे समिति के संरक्षक मानिक राम निषाद द्वारा बनाया जाता है। कृष्ण कुमार खेलवार जी अपने उद्बोधन में ग्रामीण बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व को बताया। जिससे बच्चे शिक्षा के लिए प्रेरित हुए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार खेलवार भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्ग, सुदर्शन गिरी भाजपा अहिवारा मंडल महामंत्री, प्रवेश शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, शिबू राजपूत, सोमकांत वर्मा, भुनेश्वर साहू पूर्व सरपंच, दुर्गा उत्सव समिति संरक्षक मानिक राम निषाद व अन्य ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
