पाटन। वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति सेलुद में छह नग चबुतरा शेड निर्माण व चार नग खाद गोदाम लागत लगभग एक करोड़ रूपये का भुमिपुजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहु,अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहु ने किया । सभा को संबोधित करते हुए अतिथियो ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा के लिए लगातार विकास के कार्य कर रही है ।सभी विकास कार्य हो जाने से किसानों को सुविधा होगी । इस अवसर पर संचालक सदस्य रमेश देवाँगन , मोरध्वज साहु, अजय राजपुत,रोमण वैष्णव, प्रेमलाल साहु, रतनु यादव, महेश साहु, पवन साहु, लोचन यादव,भुषण कौशल,त्रिभुवन यदु, बैंक पर्यवेक्षक बुद्धदेव विनोद,फुंडा सहकारी समिति के प्रबंधक पवन कुमार वर्मा मोहित अमृत, सुरेश यदु, लीलेश्वर निर्मलकर,जितेन्द्र कुमार साहु,हरिशंकर साहु, चंद्रिका बंजारे उपस्थित थे ।
सरकार किसानों की सुविधा के लिए कर रही अनेकों विकास कार्य
