श्रीराम युवा सेना संगठन दुर्ग के तत्वावधान में नवरात्र पर्व के सप्तमी दिन मंगलवार की रात भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगो ने यात्रा का स्वागत् भक्ति भाव से किया। चंडिका मंदिर ,कंकालिन मंदिर, शीतला मंदिर व विभिन्न पंडालो में माता को चुनरी अर्पित की गई। इस दौरान गौरी कृपा धुमाल की धुन व शेर नाचा पर संगठन के सदस्य व श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते चल रहे थे।

चुनरी यात्रा की शुरुआत युवा एकता दुर्गोत्सव समिति मठपारा के पंडाल मे विराजमान मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना महाआरती हुई, चुनरी यात्रा की अगुवाई करने दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाक्लीवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप वोरा,एम आईसी मेम्बर मंजीत भाटिया, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गौरव उमरे,युवा नेता लवकेश साहू, मनीष सोनवानी,अमोल जैन संगठन के कुशलथानसिंह मटियारा, कृतेश् यादव,विशेष रूप से उपस्थित थे l इसके बाद यात्रा मठपारा से मां चंडि चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी।चुनरी यात्रा मे माता रानी के जयकारो से भक्त उत्साहित रहे, जिसमे युवती एवं महिलाएं भी पीछे नहीं रही, जगह जगह चुनरी की पुजा व स्वागत् किया गया। रोड के दोनों तरफ लोगो की भीड़ यात्रा को देखने खड़ी थी,यात्रा मे शामिल संगठन के सभी सदस्यों ने नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मातारानी को चुनरी भेंट कर देश के सुख समृधि उन्नति एवं कोरोना को देश से जड़ से नष्ट करने के लिए मातारानी से कामना की l श्रीराम राम युवा सेना संगठन के आदर्श अग्रवाल, मुकुल सोनी, भवदीप पटेल, शुभम सोनी, राहुल गुप्ता, आकाश साहू, दुष्यंत सिन्हा, गौरव भारद्वाज, निक्की, सुरज, योगेश, प्रांजल, आकाश व सभी सदस्य उपस्थित थे l
