पाटन– रामलीला मंचन एवं दशहरा पर्व प्रारम्भ होने के पूर्व परम्परा अनुसार नगर के रामलीला चबूतरा में भगवान राम,लक्ष्मण ,सीता मैया एवं हनुमान जी की मुकुट का मंत्रोच्चार के साथ पूजा किया पूजन का कार्य पण्डित विजय सावर्णी ने सम्पन्न कराया एवँ द्वारिकाधीश मन्दिर के पुजारी राजेश वैष्णव ने पूजा में सहयोग दिया मुख्य यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप रहे जिन्होंने भगवान से नगर के आम जन के खुशहाली एवं दशहरा पर्व निर्विघ्न सम्पन्न हो इसके लिये आशीर्वाद मांगा श्री कश्यप ने बताया कि इस वर्ष दशहरा का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जावेगा जिसमे अतिशबाजी की जाएगी श्री कश्यप के बताया कि इस वर्ष भगवान राम एव लक्ष्मण के भूमिका के लिये नए लोगों को मौका दिया गया है ,,
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, मुकुट पूजा प्रभारी सुनील सोनी, विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजोर, सन्तोष तिवारी, एल्डर मेन बिसोहा देवांगन, पार्षद कैलाश देवांगन,मनीष देवांगन,अशोक ठाकुर,आभास शर्मा, सतीश देवांगन,मोहन देवांगन, भास्कर सावर्णी तिजू राम चक्रधारी के अलावा दशहरा पर्व में भगवान राम को निभाने वाले अमन पांडेय भी उपस्थित रहे

