छुरा….. विधायक अमितेष शुक्ल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नगर पंचायत के एल्डरमेन के सौजन्य से मरीजो को फल वितरण किया गया
नगर पंचायत छुरा के एल्डरमेन के द्वारा प्रथम पंचायत मंत्री एवं वर्तमान विधायक अमितेष शुक्ल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में मरीजों को विधायक अमितेष शुक्ल की लम्बी उम्र की कामना हेतु फल वितरण किया गया । वही नगर के बालिका खिलाड़ियों जो वेटलिफ्टिंग करती है सभी बालिकाओ को भी फल वितरण किया गया । वही युवा नेताओं ने भी नगर में घूम घूम कर मानसिक विक्षिप्त एवं दिव्यांग जनो को फल वितरण किया गया । उक्त कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत छुरा के एल्डरमेन सलीम मेमन एल्डरमेन लोकेश्वर वर्मा एल्डरमेन संदीप सोनी थे। वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा नेता शैलेन्द्र दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अफजल खान चमन यादव भागी साहु व नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी सामिल थे।

