पाटन। स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल जिला प्रतियोगिता दुर्ग का जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल मैदान सेलूद में किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के 16 सेजस स्कूल ने फुटबॉल, खोखो,कब्बडी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स,शतरंज, बैडमिन्टन, फुगड़ी में भाग लिया। जिसमे करीब 700 छात्र छात्राये सम्मलित हुए। चयनित छात्र छत्राये सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जो कि सेजस सेलूद में 21/10/2021 को आयोजित होगी। जिला स्तरीय सेजस प्रतियोगिता के मुख्यतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा थे। चयनित छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दुर्ग लोक सभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने बधाई दिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता सेजस की प्रचार्या एवम शासकीय स्कूल के सभी व्यायाम शिक्षको के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 700 बच्चों ने विभिन्न खेल में भाग लिया
