पाटन। महाविद्यालय अंचल का महत्वपूर्ण महाविद्यालय है पाटन महाविद्यालय में लगभग 15 से 20 किलोमीटर की परिधि से छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते हैं छात्र-छात्राओं के आवागमन का मुख्य साधन पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बसे हैं विगत कुछ दिनों से एनएसयूआई पाटन विधानसभा को बस संचालकों की मनमानी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी छात्र छात्राओंने बताया कि बस संचालक मनमाना किराया वसूल करते हैं एवं कभी कभी छात्र छात्राएं दूसरे साधनों से अगर आ जाते हैं तो बस परिचालक चालकों द्वारा अगले दिवस बस में चढ़ाने से मना किया जाता है एवं छात्राओं से विशेष रुप से दुर्व्यवहार किया जाता है एवं बीच रास्ते में उतारने की धमकी भी दी जाती छात्र-छात्राएं बस संचालकों की ऐसी बदसलूकी से बहुत ही आहत है उन्हें महाविद्यालय आने में घबराहट होने लगी है ।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पाटन विधानसभा ने (NSUI)जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर (NSUI) विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा एवमं (NSUI) पाटन महाविद्यालय प्रभारी युवराज साहू के संयुक्त नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंप ये माँग किया है कि छात्र हित में इस समस्या का समाधान शीघ्र अति शीघ्र होनी चाहिये भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन किसी भी छात्र छात्रा से दुर्व्यवहार कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी इस अवसर पर (NSUI) विधानसभा सलाहकार उमाशंकर बाबा चंद्राकर,विधानसभा महासचिव सौरभ वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ,डेविड चंद्राकर, पोषण साहू, ऋषभ चंद्राकर चूड़ामणि नागवंशी इकेश वर्मा एवमं NSUI के सदस्य गण उपस्थित थे।
