विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मनोरोग के प्रति अज्ञानता को दूर करने कार्यशाला का आयोजन हुआ

पाटन। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर के अवसर पर 4 से 11 अक्टूबर तक मनाए जा रहे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह में मनोरोग के प्रति व्याप्त अज्ञानता का दूर करने तथा मानसिक स्वास्थ्य की ओर बढ़ने के चरण में आज के वर्कशॉप का लक्ष्य रहा कि युवा पीढ़ी को जागरूक करें।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 9 अक्टूबर को चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में छात्रों, प्राध्यापकों तथा कॉलेज के अधिकारीगणों को सम्मिलित कर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
चैम्प प्रशिक्षित आरएमए श्रीमती सुषमा मिश्रा एवं एनसीडी काउन्सलर श्रीमती रूखमणी साहू ने उपस्थित प्रतिभागियों को मानसिक रोग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

आइसोलेशन, अवसाद, नकारात्मक तथा आत्महत्या के विचार आना, महिलाओं सम्बंधित मानसिक समस्याओं, मूड स्विंग, डिप्रेशन तथा सायकोसिस के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या व्याप्त है। इमोशनल प्रॉबलम्स तथा अनिद्रा आदि मनोरोग में योगदान देने का कार्य करते हैं। इसलिए मानसिक समस्या को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है, तथा विशेषज्ञ से इलाज करवाने की ज़रूरत है।
उपस्थित प्राध्यापकों ने अपने विचार रखे।छात्र छात्राओं द्वारा भी एक्टिव पार्टिसिपेशन किया। खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ आशीष शर्मा एवं बी एल वर्मा बीईटीओ ने बताया कि आज शासकीय स्कूल ग्राम मर्रा एवं समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता के प्रयास किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *