रिपोर्टर-अंकित बाला
पखांजूर। “विश्व डाक दिवस” के अवसर पर पखांजुर उपडाक कार्यालय को कोर बैंकिंग डाकघर के रूप में रोलआउट किया गया हैं। डाक विभाग के परलकोट उपसंभाग के डाक उपनिरीक्षक अजय देवांगन ने विधिविधान के साथ रिबन काटकर पखांजुर डाकघर में कोर बैंकिंग का शुभारंभ किया डाक उपनिरीक्षक ने कहा कि पखांजुर डाकघर को कोर बैंकिंग से जोड़ने का प्रयास लंबे समय से चल रहा था जो आज पूरा हुआ । डाकघर में कोर बैंकिंग होने से अब ग्राहकों को कई डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी साथ ही विभाग और ग्राहकों के बीच होने वाले लेनदेन में और अधिक पारदर्शिता आयेगी । डाक घरों को कोर बैंकिंग से जोड़ने पर अब डाकघरों के खाताधारकों को एटीएम सहित लेनदेन का मोबाइल मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलने जा रही हैं ।
