ग्राम अमलीपदर में नवरात्र के पावन पर्व पर रात्रिकालिन श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ आयोजन

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

ग्राम अमलीपदर में हर वर्ष मां जगत जननी भगवती दुर्गा जी का पूजा अर्चन होता है तथा ग्रामीण श्रद्धा और भक्ति के साथ इस नवरात्र पर्व में माता से समस्त मनोकामना हेतू पूजा अर्चना किया जाता है इस वर्ष भी होने वाले नवरात्र पर्व पर भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रात्रिकालिन ज्ञानरूपी कथा का आयोजन किया गया है आपको बता दें इस नवरात्र पक्ष पर प्रसिद्ध भागवतकार आचार्य रामानुज युवराज पांडे के मुखारविंद से अमलीपदर एवं आसपास के श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का कथामृत सुनने को प्राप्त मिल रहा है जो लगभग रात 8 बजे से प्रारंभ हो जाता है, नवरात्र दुर्गा समिति के सदस्यों ने इस वर्ष आचार्य श्री रामानुज युवराज पांडे द्वारा कथा आयोजित किया गया है जिससे ग्राम में चारों ओर श्रद्धालु मे भक्ति भावना की लहर देखने को मिल रही है एवं कथा का आयोजन ग्राम के बाजार चौक में रखा गया है माता के प्रांगण में इस वर्ष श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का आयोजन होने से भारी मात्रा में श्रोताओं जोर शोर से रात 12 बजे तक बैठ कर श्रीमद्भागवत का रस पान कर रहे जिसमें समस्त ग्रामवासी अत्यंत आनंद का लाभ उठा रहे हैं एवं ग्राम अमलीपदर दुर्गा समिति एवं समस्त ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं एवं भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है ग्राम में प्रतिदिन प्रातः काल 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक के श्री चंडी पाठ किया जा रहा है एवं परायण का समय प्रातः 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक होता है तथा प्रतिदिन माता की भव्य आरती प्रातः काल 7:00 बजे एवं संध्या को 6:00 बजे होती है एवं प्रतिदिन 7:00 बज कर 8:00 बजे तक के माता जी का भव्य जस गीत कार्यक्रम होता है जिसमें आसपास क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु आते हैं,आपको बता दे कि ये आयोजन नव दुर्गा उत्सह समिति अमलीपदर में 43वां स्थापना वर्ष में पहली बार ऐसा भव्य आयोजन किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *