रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।नगर पंचायत उतई के सभागार में जनप्रतिनिधियों व दुर्गा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई।जिसमें दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमा स्थल पर शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम को आयोजित करना है।एवं ज्योति कलश व प्रतिमा विसर्जन के लिए बैठक में शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है,विसर्जन शांति पूर्ण ढंग से किया जाने का फैसला लिया गया।नगर पंचायत द्वारा इस बार विसर्जन स्थल पर लाईट व्यवस्था नही की जाएगी।नगर में विराजित सभी दुर्गा,काली,सरस्वती की प्रतिमा दोपहर 1.30 बजे तक गायत्री मंदिर तक एकत्रित होना है।उसके बाद बंजारी मंदिर परिक्रमा पश्चात शीतला तालाब में देवी व ज्योति कलश विसर्जित करना है।बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा ने किया।इस दौरान सीएमओ सोहेल कुमार थाना प्रभारी निरीक्षक मोनिका पांडेय पार्षद तोषण साहू राकेश साहू मनोरमा देवांगन भीमसेन सिन्हा सुरता सिंह गढ़े संतोषी कुंजाम बीरेंद्र गोस्वामी एल्डरमैन खुमान सिंह साहू प्रेमनारायण साहू संजय गोस्वामी लक्ष्मी नारायण साहू चन्दू देवांगन रूपनारायण शर्मा लखन साहू शेखर वर्मा संजय यादव संतोष ढीमर तरुण सपहा दिलीप निर्मल दास वरुण चंद्राकर नंदलाल चौधरी आदि थे।
