छुरा..*कृषि स्थाई एवं कृषक सलाहकार समिति का बैठक संपन् छुरा सभापति प्रहलाद यदु एवं रिखीराम यादव,रजनी चौरे,सतीश चौरे ,सदस्यों व कृषि विभाग से,अतुल धुरडे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पुष्पलता ध्रुव कृषि विकास अधिकारी व रोमन ठाकुर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन विभाग से रविशंकर दीवान मत्स्य से मनीषा साहू एवं सौरभ चंद्राकर आदि अधिकारियों की उपस्थिति में कृषि स्थाई समिति का बैठक कृषि कार्यालय विकासखण्ड छुरा में आयोजित किया। बैठक में कृषि विभाग द्वारा रबी फसल के संबंध एवं राजीव गांधी किसान न्याय , आत्मा योजनान्तर्गत खूबचंद बघेल पुरुस्कार, गोधन न्याय, प्रधानमंत्री फसल कटाई आदि योजना व संचालित विभागीय योजनाओ की जानकारी दिया गया। कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड छुरा के सभी गौठान समिति को 40-40 हजार एवं आदर्श गौठान को 50 हजार व पातसिवनी,देवरी,बेहराभाठा,सांकरा गौठान के महिला समूह को मिनी राइस मिल एवं मुड़ागांव गौठान महिला समूह को पैरा बंडल बनाने का मशीन कृषि विभाग से निःशुल्क प्रदाय किया गया है। प्रहलाद यदु सभापति द्वारा सभी अधिकरियों को विभागीय योजना जानकारी सभी किसानों को देने के लिए निर्देशित किया गया। कृषि,उद्यनिकी ,व पशु पालन विभाग की जानकारी उपस्थित विभागीय अधिकारी द्वारा बैठक में दिया गया । कृषि समिति बैठक के बाद कृषक सलाहकार समिति (आत्मा) का बैठक किया गया जिसमें जिसमें नए सदस्यों का चयन किया गया है। जिसमे कुल 22 सदस्यों की समिति का सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें बालमकुंद मिश्रा सारागांव ,इनद्रोतीन साहू रानीपरतेवा, मोहनलाल ठाकुर द्वारतरा, चमेली बाई करचाली संतु यादव खड़मा रमनलाल सिन्हा रानीपरतेवा,राधेश्याम ध्रुव अतरमरा शिशुपाल यादव बोर्राबाँधा अ ,सतीस चौरे पोंड रिखीराम यादव जामली लगनी बाई साहू आदि सदस्य उपस्थित थे। बालमकुंद मिश्रा द्वारा उपस्थित सदस्यों को आत्मा योजना का उद्देश्य के बारे में व योजनाओं की जानकारी अधिक अधिक विकासखंड के किसानों को मिले। कृषि स्थाई सलाहकार समिति द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत मछली बीज फूलसिंह निषाद सुशीला निषाद रानीपरतेवा भोजली बाई ठाकुर बेहराभाटा आसाराम ध्रुव करचाली, कुमार पटेल मेघनाथ पटेल करकरा अहिल्या बाई दीवान देवसरा, रामकृष्ण निषाद करचाली, और कमलाबाई पातसिवनी सुकवारो बाई निषाद रानीपरतेवा प्रत्येक कृषको को मछली बीज निशुल्क मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से दिया गया अंतिम में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
निशुल्क मछली बीज वितरण कृषि समिति द्वारा किया गया….
