रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस श्रमदान कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरजा रानी पाठक ने सभी स्वयं सेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमदान सर्वश्रेष्ठ दान है एवं सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता को जीवन मूल्य के समान अपनाना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय एवं विद्यालय परिसर के खरपतवार निराई की गई, पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत बिखरे हुए पन्नियों को साफ किया गया । साथ ही भूमि समतलीकरण का कार्य किया गया। इस श्रमदान कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें ज्योतिष यादव,मनीषा साहू,प्रीति साहू,विनीता, कृष्णकांत ठाकुर,नाज परवीन,हिमांशी,जागेश्वर सहित विभिन्न विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम अधिकारी एन. एस. एक्का सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रमदान दिया।
