लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से क्षेत्र के सभी सड़को का हो रहा है उद्धार

रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक व छग शासन के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के अथक प्रयास से क्षेत्र के सभी सड़को का हो रहा है उद्धार।वन लेन वाला सभी सड़के टू लेन में तब्दील हो रही है।उतई से उमरपोटी पहुच मार्ग जिसकी लंबाई 3.60 किमी है जो कि 9 करोड़ 20 लाख की लागत से बनाई जा रही है इस मार्ग में पुल पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है कुछ दिनों में डामरीकरण कार्य प्रारंभ हो जाएगा लगभग 10 से 15 दिनों में चकाचक सड़क की सौगात इस मार्ग में चलने वाले मुसाफिरों को मिलेगा।उसी प्रकार उतई से पाऊवारा,जजंगिरी, अंडा पहुच मार्ग भी प्रगति पर है इस मार्ग की लंबाई12.20 किमी है जिसमे पुल पुलिया निर्माण पूर्ण हो चुका है।समतली करण कार्य किया जा रहा है।इसकी लागत 12 करोड़ है।इसके अलावा चिरपोटी से कातरो बोरीगारका पहुच मार्ग का भी कार्य प्रगति पर है इस मार्ग की लंबाई 5 किमी है।इस मार्ग को भी टू लेन डामरीकरण किया जाएगा जिसकी लागत 8 करोड़ है।उसी प्रकार उतई से मचांदुर पहुच मार्ग में लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है,उतई नगर के कब्जो को हटाया जा रहा है सभी दुकानदारों व मकान मालिकों को नोटिस जारी कर तुरन्त कब्जा हटाने लोक निर्माण विभाग द्वारा कहा गया। इस प्रकार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्र की सभी सड़के टू लेन में तब्दील हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *