बिहान समिति कुर्मीगुंडरा के सदस्यों ने केचुआ पालन की तकनीक की लिया प्रशिक्षण

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांछि योजना नरवा,गरवा, घुरवा बाडी योजना के तहत पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत कुर्मिगुंडरा की बिहान महिला स्व सहायता समूह की महिलाए गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही है साथ ही आइसेनिया फिटेडा प्रजाति की केचुआ पालन कर अन्य गौठानो को बेचकर आय अर्जित कर रही है। बिहान समिति के अध्यक्ष ममता ठाकुर ने बताया की पिछले वर्ष केचुआ पालन से अर्जित आय से बड़े पैमाने पर केचुआ पालन करने व कम लागत से अच्छी गुणवत्ता की वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए अनुभवी रायपुर निवासी रामेस्वर शर्मा के केचुआ पालन केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षक ने केचुआ पालन की तकनीक बारीकी से समझाई साथ ही कम लागत से अच्छी गुणवत्ता की वर्मी कम्पोस्ट जल्द से जल्द तैयार करने की विधि समझाई। अध्यक्ष ममता ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष सरपंच पार्वती आडिल के मार्गदर्शन व सहयोग से हम केचुआ पालन प्रारम्भ किये थे जिससे हमें काफी आमदनी हुई उसी पैसे से हम अब बड़े पैमाने पर इस कार्य को करने की सोच रहेे है। जिसमे सरपंच का काफी सहयोग मिल रहा है केचुआ पालन में हमे कुछ दिक्कत हुई जिसे दूर करने अनुभवी केचुआ पालन करने वाले से प्रशिक्षण लिया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो में समिति के उपाध्यक्ष दामिनी साहू,सदस्य कुसुम यादव, लता यादव,संगीता ठाकुर, दुर्गा साहू, नन्दनी ठाकुर, कमलेस्वरी साहू, मीना पटेल शामिल थे दल का नेतृत्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सचिव युगल किशोर आडिल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *