रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।21 वी राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में दीपशिखा विद्यालय डुमरडीह,उतई के हिंदी माध्यम के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी यशस्वी ठाकुर ने ताइक्वांडो (मार्शल आर्ट )में गोल्ड मेडल अर्जित किया वहीं अंग्रेजी माध्यम से कक्षा ग्यारहवीं की कु. वैष्णवी सेन एवं प्रशांत कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर दीपशिखा शिक्षण समिति के सचिव डी एल सिन्हा, प्राचार्य के आर सिन्हा, एन के चंद्राकर, शांता सोनवानी, अनीता अहिर, एस आर सेन ,क्रीड़ा प्रभारी दीपक विश्वकर्मा एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अगली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित किए।
