शक्ति एवं भक्ति का पर्व है नवरात्रि : कुंवरसिंह, नर्मदाधाम में यादव समाज भवन का हुआ लोकार्पण


देवरीबंगला। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने भेङी(सु), परसाडीह (सु), सुरसुली, तथा केवटऩवागाव के नवरात्रि महोत्सव में भाग लिया तथा जोत जवारा व घट स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदाधाम सुरसुली स्थित कृष्ण मंदिर के पीछे कोसरिया यादव (राउत) समाज खेरथा सर्किल के भवन का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि कुंवर सिंह ने कहा कि शक्ति एवं भक्ति का पर्व नवरात्रि है 9 दिनों तक माता का दरबार सजेगा तथा गांव गांव में भक्ति की गंगा बहेगी। प्रदेश के इतिहास में नवरात्रि के प्रथम दिन नया अध्याय लिखा जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर का नया रूप देश को समर्पित करेंगे। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। श्रीराम हमारे भाचा है। माता रानी की कृपा से हमारा प्रदेश आज खुशहाल है। हम सब सुखी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि प्रदेश ने सभी समाज के लोगों का सम्मान हमारे मुख्यमंत्री कर रहे हैं । प्रदेश में विकास को नई दिशा मिली है। गांव गरीब किसान सब खुश है। कार्यक्रम को जिला कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष चंद्रहास यादव, सचिव रूपराम यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, सरपंच ऐवनी साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, महामंत्री व जोन अध्यक्ष संजीव चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जीवन कश्यप, मानसिंह सारवा, पूर्णिमा देवांगन, सर्किल अध्यक्ष गोकुल यादव, उपाध्यक्ष खोरबारा राम यादव, बरसन निषाद, आनंद निषाद, भिखारीराम साहू, उपसरपंच पोखन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *