पाटन। विकास खण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद में शारदीय नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। ग्राम के सभी प्रमुख चौक में दुर्गोत्सव समितियों द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है।
गांव के शीतला मंदिर में सरपंच श्रीमती खेमीन साहू द्वारा गांव की सुख समृद्धि के लिए मनोकामना जोत जलाई। साथ ही 67 श्रद्धालुओं द्वारा भी मनोकामना जोत जलाया गया है।
